Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डआपका अनुभव, आपकी जरूरतें, इन्हीं से बनते हैं बेहतर मानक

आपका अनुभव, आपकी जरूरतें, इन्हीं से बनते हैं बेहतर मानक

देहरादून। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की ओर से  ष्मानक संवादष् कार्यक्रम  का आयोजन किया गया, जिसमें उद्योग जगत के लोग एक महत्वपूर्ण उद्देश्य के लिए एकत्रित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कृषि मंत्री गणेश जोशी रहे ।  भारत में गुणवत्ता संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है। बीआईएस न केवल उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करता है, बल्कि उद्योगों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम भी बनाता है।  साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधा लगाने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की शपथ भी इस दौरान ली गई, साथ ही शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि गणेश जोशी ने बीआईएस को इस पहल के लिए बधाई देते हुए सभी उद्योग प्रतिनिधियों से अपील की कि  वे इस यात्रा में सक्रिय भागीदार बनें रहे साथ ही साथ उन्होंने कहा कि बीआईएस और उद्योग जब मिलकर काम करते हैं, तभी एक मजबूत गुणवत्ता इकोसिस्टम तैयार होता है।
इस दौरान बीआईएस डायरेक्टर  सौरभ तिवारी ने उद्योग जगत से कहा कि भारतीय मानकों को अपनाना आपकी प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाता है, और साथ ही यह उपभोक्ता का विश्वास भी जीतता है। लेकिन इससे भी आगे बढ़कर, उद्योगों को मानक-निर्माण प्रक्रिया में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। आपका अनुभव, आपकी जरूरतें दृ इन्हीं से बेहतर मानक बनते हैं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मानकों को ले कर कहे गए शब्दों को दोहराया जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय मानक अब अंतरराष्ट्रीय मानकों के समकक्ष हैं। श्री तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह बयान न केवल गर्व की बात है, बल्कि हमारे उद्योगों के लिए एक प्रेरणा भी है। अंत में नए उद्योगपत्तियों को लाइसेंस वितरण कर प्रोग्राम समापन की ओर बढ़ाया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रेसिडेंट पंकज गुप्ता (आईएयू), पीएचडी चैम्बर आफ कामर्स अंड इण्डस्ट्री डाइरेक्टर श्री रितेश सिंह ,साथ ही उद्योग जगत से भारी संख्या मे उद्योगपति मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments