Latest news
कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेजः गंगा की स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष फोकस राज्य में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, उपभोक्ताओं को चिंता करने की आवश्यकता नहींः आयुक्त खाद्य घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहींः महाराज देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार विश्व प्लम्बर दिवस पर “प्लम्बर सम्मान समारोह“ का हुआ आयोजन प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने राज्यपाल से की भेंट प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 75.36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति विधानसभा सत्र का तीसरा दिनः सड़क से लेकर सदन तक ‘घमासान’ कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण

[t4b-ticker]

Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तराखण्डआपदा प्रभावित फूलेत गांव से गंभीर बीमार व्यक्ति को जिला प्रशासन ने...

आपदा प्रभावित फूलेत गांव से गंभीर बीमार व्यक्ति को जिला प्रशासन ने एयर एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिला प्रशासन की टीम आपदाग्रस्त क्षेत्रों में तत्परता से राहत पहुंचाने में जुटी है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों से भोजन, पानी, आवास और राशन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा छमरौली गांव में 60 परिवारों के करीब 300 लोगों को हेलीकॉप्टर से फूड पैकेट पहुंचाए गए। वहीं फूलेत गांव से गंभीर रूप से बीमार एक व्यक्ति को एयर एंबुलेंस की मदद से उनके परिजनों के निर्णय पर मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बीमार व्यक्ति का उपचार चल रहा है। दैवीय आपदा से प्रभावित कार्लीगाड, मजयाडा और सेरा गांव में भी जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के साथ सितंबर और अक्टूबर दो महीने का राशन एक साथ वितरित किया गया। जिला प्रशासन आपदा प्रभावितों के साथ तत्परता से खड़ा है। जिलाधिकारी सविन बंसल आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यो की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे है और प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments