Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डआपदा से निपटने की तैयारी को सुदृढ़ करने को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

आपदा से निपटने की तैयारी को सुदृढ़ करने को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी देहरादून एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा समय-समय पर निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), देहरादून के तत्वावधान में मंगलवार, 20 जनवरी को सोशल बलूनी स्कूल, नियर कारगी चौक, देहरादून में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगण सहित कुल 820 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर आपदा जोखिम न्यूनीकरण को सुदृढ़ करना तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया क्षमता का विकास करना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून के मास्टर ट्रेनर राजू शाही, सुशील कैंतुरा एवं मोहित सिंह द्वारा प्रतिभागियों को भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, युद्ध, आतंकवाद एवं अन्य संभावित आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्राथमिक उपचार, आपातकालीन दूरभाष नंबरों, भूदेव ऐप, सचेत ऐप, सेटेलाइट फोन के उपयोग तथा आपदा प्रबंधन में प्रयुक्त विभिन्न उपकरणों की कार्यप्रणाली के संबंध में सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल, समन्वयक शैलेंद्र नेगी, जूनियर समन्वयक सुश्री अंजलि एवं एल.एम. भट्ट (हेड ऑफ द डिपार्टमेंट, फिजिकल एजुकेशन) द्वारा विद्यालयों में इस प्रकार के आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विद्यालय प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी देहरादून एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों में आपदाओं के प्रति सजगता, आत्मरक्षा एवं आपात स्थिति से निपटने की क्षमता का उल्लेखनीय विकास हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments