Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डआयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की समीक्षा बैठक में राज्य मिशन निदेशक ने...

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की समीक्षा बैठक में राज्य मिशन निदेशक ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण देहरादूनः आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में राज्य मिशन निदेशक व राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने एबीडीएम के निर्धारित लक्ष्यों को यथा समय हासिल करने के निर्देश दिए। स्कैन एंड शेयर सुविधा को बढ़ावा देने के प्रयासों को भी उन्होंने जरूरी बताया।
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में राज्य मिशन निदेशक रीना जोशी ने कहा कि माइक्रोसाइट्स प्रोजेक्ट के तहत प्राइवेट चिकित्सा की सभी छोटी इकाइयों का पंजीकरण किया जाना है, ताकि वहां पर भी लाभार्थियों को डिजिटल सुविधाओं का लाभ दिया जा सके। लोगों को सिर्फ अस्पताल का पर्चा बनाने के लिए लगने वाली कतारों से छुटकारा मिल सके।
उन्होंने प्रदेश के सभी अस्पतालों में स्कैन एंड शेयर व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के प्रयासों को जरूरी बताते हुए इस संदर्भ में सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को आवश्वयक कार्यवाही करने हेतु एबीडीएम से जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप पूरी गति व गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया कि वर्तमान में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व उधम सिंह नगर में माइक्रोसाइट्स प्रोजेक्ट के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके तहत प्रयोगशाला, क्लीनिक, 50 बैड तक के अस्पताल, ब्लड बैंक, डायलिसिस सेंटर व फार्मेसी का डिजिटलाइजेशन कर पंजीकरण कराया जाना है। प्रोजेक्ट में अभी तक उक्त चार जनपदों में 3030 चिकित्सा इकाइयों को पंजीकृत किया जा चुका है। वहीं 3728 चिकित्सा कार्मिक जिसमें डाक्टर व नर्सेज शामिल हैं को पंजीकृत किया गया है। पंजीकृत इकाइयों में लगभग 4.76 लाख हेल्थ रिकार्ड पंजीकृत हुए हैं। इस अवसर पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक वित्त अभिषेक आनंद, निदेशक प्रशासन डा विनोद टोलिया, अपर निदेशक प्रशासन निखिल त्यागी, अपर निदेशक आईटी अमित शर्मा व एबीडीएम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments