Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डआयुष विश्वविद्यालयों में किसी भी तरह की अव्यवस्था न होने पाएः कौशिक

आयुष विश्वविद्यालयों में किसी भी तरह की अव्यवस्था न होने पाएः कौशिक

देहरादून। प्रदेश के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय हर्रावाला के संबंध में पूर्व में लिये गये निर्णयों के अनुपालन एवं क्रियान्वयन के स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई है साथ ही उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक कॉलेज ऋषिकुल तथा गुरूकुल हरिद्वार में दवाईयों के वितरण को सुचारू रूप से बनाये रखने हेतु अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
आयुष मंत्री ने आयुष मंत्रालय भारत सरकार के साथ आगामी प्रस्तावित बैठक के दृष्टिगत विभागीय स्तर पर की जा रही तैयारियों एवं कार्य योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि सभी प्रस्तावों को ससमय पूर्ण कर लिया जाए। मंत्री ने कहा कि आयुष विश्वविद्यालयों में किसी भी तरह की अव्यवस्था न होने पाए इसके लिए अधिकारी उचित कार्यप्रणाली अपनाएं। मंत्री ने विश्वविद्यालयों में टैक्निशियन, लाईब्रेरियन तथा अन्य रिक्त पदों को भी जल्द से जल्द भरने हेतु अधियाचन भेजने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर सचिव रंजना राजगुरू, अपर सचिव विजय कुमार जोगदण्डे तथा आयुष विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments