Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डआहना बिष्ट ने जीता मिस टीन एक्टिव का खिताब

आहना बिष्ट ने जीता मिस टीन एक्टिव का खिताब

देहरादून। एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से मिस टीन उत्तराखंड का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को श्मिस टीन एक्टिवश् प्रतियोगिता कराई गई। इस मौके पर आहना बिष्ट ने मिस टीन एक्टिव-2025 का खिताब जीता। शुक्रवार को हरिद्वार रोड स्थित सुंदर नेचुरोविला रिसोर्ट में मिस टीन एक्टिवश् सब टाइटल हुआ। जहां प्रतिभागियों से स्विमिंग पूल में अलग-अलग तरह की एक्टिविटी कराई गई और पानी में सबसे एक्टिव दिखी आहना बिष्ट ने मिस टीन एक्टिव-2025 का खिताब अपने नाम करा लिया। इस मौके पर एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की निदेशक ख्याति शर्मा ने बताया कि 13 से 19 साल की युवतियां इसमें हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह की एक्टिविटी से प्रतिभागियों  की सक्रियता और ऊर्जा का पता लगता है, जो कि उतनी ही आवश्यक है,जितनी उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व। उन्होंने बताया कि इस मनोरंजक गतिविधि का उद्देश्य प्रतिभागियों में फिटनेस, आत्मविश्वास और जीवन के प्रति उत्साह को प्रोत्साहित करना था। इस दौरान मिस टीन एक्टिव 2024 की विजेता शिवानी रावत जज के तौर पर उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments