Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्ड‘इधर शिकायत, उधर समाधान’ः पानी की समस्या, प्रोएक्टिव मोड में हो रहा...

‘इधर शिकायत, उधर समाधान’ः पानी की समस्या, प्रोएक्टिव मोड में हो रहा निदान

देहरादून। मुख्यमंत्री के सुशासन एवं जनसेवा संकल्प के तहत जिला प्रशासन पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का प्रोएक्टिव मोड में निदान कर रहा है। दून जाखन क्षेत्र से उपभोक्ता संजय नौटियाल ने क्षेत्र में लगातार गंदा पानी आने की शिकायत दर्ज की थी। जिससे लोगों को पीने के लिए पानी की समस्या हो रही थी। अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा ने बताया कि कंट्रोल रूम को देर सांय को शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देशों पर रात्रि को ही जल संस्थान की टीम को मौके पर भेजा गया। जल संस्थान की टीम द्वारा मौके मुआयना कर उपभोक्ता के जल संयोजन का निरीक्षण किया गया। जिसमें उपभोक्ता के पेयजल लाइन लीकेज पाई गई। पाइप लाइन में रिसाव से घर में गंदा पानी आ रहा था। टीम ने मौके पर पाइप लाइन की मरम्मत कर लीकेज को ठीक किया गया। पेयजल लाइन की मरम्मत के बाद शिकायतकर्ता को अपने और आस पडोस के घरों में जल संयोजन से शुद्ध जलापूर्ति होने लगी है। शिकायतकर्ता से फोन पर इसका फीडबैक भी लिया गया। शुद्ध जलापूर्ति और समस्या का त्वरित निदान होने पर शिकायतकर्ता ने अपनी संतुष्टि व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments