Latest news
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच राज्यपाल ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकताः महाराज कालडी से केदारनाथ तक आध्यात्मिक एकता का संदेश, 14 दिन बाद पहले चरण का समापन मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

[t4b-ticker]

Monday, October 26, 2026
Homeउत्तराखण्डइन्डोर स्टेडियम के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, युवाओं को...

इन्डोर स्टेडियम के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएँः ऋतु खण्डूडी भूषण

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार में प्रस्तावित इन्डोर स्टेडियम के निर्माण कार्य के संबंध में कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने परियोजना की वर्तमान प्रगति, निर्माण प्रक्रिया, विभिन्न तकनीकी पहलुओं तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी प्राप्त की और निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रस्तावित इन्डोर स्टेडियम कोटद्वार के खेल ढांचे को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण प्रकल्प है। इसके निर्माण से क्षेत्र के युवाओं एवं खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी प्रतिभा को उचित मंच मिलने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के अवसर भी प्राप्त होंगे।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परियोजना के प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि यह महत्वाकांक्षी परियोजना शीघ्र धरातल पर उतर सके और क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलना प्रारंभ हो। ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कोटद्वार में आधुनिक इन्डोर स्टेडियम का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भविष्य में इस क्षेत्र को खेल प्रतिभाओं के सशक्त केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि कोटद्वार के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है। सभी विकास परियोजनाओं को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि क्षेत्र के नागरिकों को विकास कार्यों का लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments