Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशी आपदा के दृष्टिगत राज्यपाल ने शासन, पुलिस, सेना एवं आईटीबीपी के...

उत्तरकाशी आपदा के दृष्टिगत राज्यपाल ने शासन, पुलिस, सेना एवं आईटीबीपी के अधिकारियों की बैठक ली

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में उत्तरकाशी आपदा के दृष्टिगत शासन, पुलिस, सेना एवं आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने कहा कि इस समय खोज, राहत एवं बचाव कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए किसी भी प्रकार के संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि आवश्यकता अनुसार मशीनों एवं उपकरणों का मूल्यांकन कर त्वरित मोबिलाइजेशन किया जाए। राज्यपाल ने कहा कि भारत सरकार भी इस आपदा की घड़ी में हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने अवगत कराया कि राहत एवं बचाव कार्यों हेतु आवश्यक संसाधनों एवं टीमों का तेजी से समन्वयन और मोबिलाइजेशन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव टीमों के समक्ष खराब मौसम बड़ी बाधा है। उन्होंने बताया कि सेना, आईटीबीपी, बीआरओ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस के जवान मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने जानकारी दी कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों सहित 300 से अधिक पुलिसकर्मियों को प्रभावित क्षेत्र हेतु रवाना कर दिया गया है। जीओसी सब एरिया, मेजर जनरल एम.पी.एस. गिल ने बताया कि हर्षिल के निकट स्थित सेना का हेलीपैड सुरक्षित है और मौसम अनुकूल होने पर इसके माध्यम से खोज और बचाव कार्यों को गति दी जाएगी। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने अब तक किए गए राहत और बचाव प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एडीजी ए.पी. अंशुमान, सचिव गृह शैलेश बगोली एवं आईटीबीपी के डीआईजी बरिंदरजीत सिंह भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments