Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तरांचल प्रेस क्लब सदस्यों के लिए स्वास्थ्य में बड़ी राहत, स्वामी राम...

उत्तरांचल प्रेस क्लब सदस्यों के लिए स्वास्थ्य में बड़ी राहत, स्वामी राम अस्पताल में इलाज में 50 प्रतिशत की छूट और फ्री हेल्थ चेकअप

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी के नेतृत्व में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट के कुलाधिपति डॉ. विजय धस्माना से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर क्लब की स्मारिका उन्हें भेंट की गई।  बैठक के दौरान प्रेस क्लब सदस्यों के स्वास्थ्य लाभ को लेकर विचार विमर्श हुआ और प्रेस क्लब अध्यक्ष ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के सदस्यों को हिमालयन अस्पताल में चिकित्सा के दौरान रियायत देने की बात कही। डॉ. धस्माना ने कहा कि स्वामी राम अस्पताल में उत्तरांचल प्रेस क्लब के सदस्यों को इलाज में 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब सदस्यों के लिए फुल बॉडी हेल्थ चेकअप बिल्कुल निःशुल्क कराया जाएगा। डॉ. धस्माना ने इस संबंध में जल्द ही विस्तार से चर्चा कर प्रेस क्लब और हिमालय अस्पताल के बीच सेवा शर्तें ताई करने की बात कही है।
उन्होंने सुझाव दिया है कि प्रेस क्लब प्रतिदिन 10 प्रेस क्लब सदस्यों को हिमालयन अस्पताल में भेजेगा और अस्पताल में उनका निःशुल्क सभी तरह का परीक्षण किया जाएगा। डॉक्टर धस्माना ने कहा कि प्रेस क्लब अपने सदस्यों की सूची अस्पताल प्रशासन को भिजवाएगा और सूची के आधार पर ही जिस सदस्य के पास वैध प्रेस क्लब पहचान पत्र होगा उसका निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। यह पहल न केवल पत्रकारों की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि मीडिया कर्मियों के प्रति स्वामी राम संस्थान की संवेदनशीलता और सहयोग है।
डॉ. धस्माना ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय विकास धूलिया के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब की तरफ से स्वर्गीय विकास के परिजनों की मदद के लिए जो भी कहा जाएगा उसे वह पूरा करेंगे। इस अवसर पर प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल, कोषाध्यक्ष अनिल चन्दोला और सम्प्रेक्षक शिवेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments