Latest news
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल...

उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से

देहरादून। उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के पहले चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से शुरु होगा। मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का महाअभियान 25 अप्रैल से 24 मई तक चलेगा। राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना में तक़रीबन 30,000 प्रगणकों तथा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति होगी। मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना में 32,000 मकानसूचीकरण ब्लाकों में घर-घर जाकर गणना की जाएगी। देहरादून में 10,884 लोगों ने स्व-गणना की।
शुक्रवार को जनगणना कार्य निदेशालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की तैयारियों को लेकर एक प्रेस वार्ता पीआईबी देहरादून के सहयोग से आयोजित की गई। इस अवसर पर इवा आशीष श्रीवास्तव, निदेशक (जनगणना कार्य निदेशालय) ने मीडिया को संबोधित करते हुए अब तक की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तराखंड में 10 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच 62,000 से अधिक नागरिकों ने डिजिटल माध्यम से स्व-गणना पूरी की। इसमें देहरादून जिला अग्रणी रहा, जहाँ 10,884 लोगों ने स्व-गणना की। उत्तराखंड में जनगणना कार्य के सफल संचालन हेतु 20,859 प्रगणकों तथा 3,670 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। इन सभी को 555 प्रशिक्षण बैंचों में विभाजित कर पूर्णतः प्रशिक्षित किया गया है, जिसमें विशेष रूप से विकसित एचएलओ मोबाइल एप पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी शामिल है।
डिजिटल नवाचार के तहत एचएलबीसी पोर्टल के माध्यम से पूरे राज्य को 29,567 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स में विभाजित कर उनके डिजिटल मानचित्र तैयार किए गए हैं। इन मानचित्रों का उपयोग प्रगणक फील्ड कार्य के दौरान करेंगे। इस कार्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए सभी जिलाधिकारियों, अधिकारियों एवं जिला समन्वयकों की सराहना की गई। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक हाउस लिस्टिंग ब्लॉक का आवंटन सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह डिजिटल रूप में किया गया है। प्रगणक जैसे ही मोबाइल एप पर लॉगिन करेंगे, उन्हें अपने आवंटित क्षेत्र की जानकारी मानचित्र सहित प्राप्त होगी। निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय इवा आशीष श्रीवास्तव ने घोषणा करते हुए कहा कि 25 अप्रैल 2026 से “हर द्वार, दस्तक” अभियान के तहत पूरे राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य प्रारंभ होगा, जो 24 मई 2026 तक चलेगा। उन्होंने बताया कि यह चरण जनगणना 2027 की आधारशिला है, जिसके अंतर्गत प्रगणक प्रत्येक घर और भवन का दौरा कर 33 प्रश्नों के माध्यम से सुविधाओं एवं परिसंपत्तियों से संबंधित डेटा एकत्र करेंगे। यह जनगणना भारत के इतिहास में पहली बार पूर्णतः मोबाइल एप आधारित डिजिटल प्रणाली के माध्यम से संपन्न की जा रही है, जो डिजिटल इंडिया अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इवा आशीष ने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस दौरान साइबर धोखाधड़ी से बचने वालों की लेकर भी प्रदेश में काम कर रहे हैं। प्रेस वार्ता के अंत में निदेशक इवा आशीष ने राज्य के सभी नागरिकों से अपील की कि वे प्रगणकों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें और सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान को सफल बनाने में योगदान दें। इस अवसर पर भारत सरकार के जनगणना निदेशालय से एस. एस. नेगी (संयुक्त निदेशक), तान्या सेठ (उप निदेशक), आर. के. बनवारी (उप निदेशक), प्रवीण कुमार (उप निदेशक) सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments