Latest news
कुमाऊं के किसी नगर निगम क्षेत्र में नहीं हो रहा पथ विक्रेता अधिनियम का पालन एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल खेल विश्वविद्यालय की ओर बढ़ते कदमः रेखा आर्या प्ली बार्गेनिंग’ के प्राविधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहींः सीएम धामी गैस सिलेंडर कि कालाबाजारी ना होः स्पीकर ऋतु खण्डूड़ी मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा मेधावी छात्रों का पूरा ध्यान, छात्रवृत्ति योजना ’वरदान’ कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेजः गंगा की स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष फोकस राज्य में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, उपभोक्ताओं को चिंता करने की आवश्यकता नहींः आयुक्त खाद्य

[t4b-ticker]

Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहींः सीएम धामी

उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहींः सीएम धामी

गैरसैंण। अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के कारण पूरी दुनिया में गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं, जिनसे भारत भी अछूता नहीं है। भारत में कई राज्यों से गैस सिलडेंरों की किल्लत की खबर सामने आई हैं। इसी बीच सरकार का भी बड़ा बयान आया है। प्रदेश में गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ किया है कि राज्य में किसी तरह की कमी की स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता को घबराने की जरूरत नहीं है और प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है। उत्तराखंड में जहां कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद है तो वहीं घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं की भी गैस एजेंसियों के सामने लंबी-लंबी लाइन देखने को मिल रही हैं, जिससे प्रदेश में गैस सिलेंडर को लेकर पैनिक सिचुएशन क्रिएट हो गई है। हालांकि सरकार की तरफ से भरोसा दिया गया है कि प्रदेश में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी पेट्रोल, डीजल या गैस को लेकर कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए। अगर कहीं भी इस तरह की शिकायत मिलती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विभागों की टीमें बाजार पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर छापेमारी भी की जा रही है, ताकि किसी भी तरह से कृत्रिम संकट की स्थिति पैदा न होने पाए।
उन्होंने कहा कि कई बार अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के कारण बाजार में अफवाहें फैल जाती हैं, लेकिन ऐसी स्थितियों में लोगों को संयम और समझदारी से काम लेने की जरूरत होती है। सरकार की प्राथमिकता यहीं है कि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो और जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता सामान्य बनी रहे।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति या समूह जानबूझकर अफवाह फैलाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए फैलने वाली गलत सूचनाओं पर भी प्रशासन नजर रख रहा है।
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और घबराकर गैस या पेट्रोल की अनावश्यक खरीदारी न करें। सरकार के पास पर्याप्त भंडारण है और प्रदेश में आपूर्ति की व्यवस्था सामान्य रूप से चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन और संबंधित विभाग पूरी तरह सतर्क हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रदेश में गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई में किसी तरह की बाधा न आए। इसलिए लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments