Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी, प्रशासन अलर्ट

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी, प्रशासन अलर्ट

देहरादून। इस साल अप्रैल से ही बारिश ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बीते 48 घंटों से रुक-रुक कर जोरदार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण पहाड़ों में कई जगहों पर आपदा जैसे हालत बन गए हैं। दो दिन पहले चमोली जिले के नंदप्रयाग में तो बादल भी फट गया था। उससे एक दिन पहले चमोली जिले के थराली में भी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। इसीलिए मौसम को देखते हुए उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर है।
उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रदेश में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग ने कई जगहों पर भारी बारिश की आशंका जताई है। उत्तराखंड आपदा प्रबंधन ने प्रदेश से सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में जहां भी भारी बारिश के कारण नुकसान हुआ है, उसकी पूरी जानकारी ली जा रही है। उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के मुताबिक चमोली और नंदप्रयाग में भी भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ है। कई जगहों पर सड़कों पर मलबा भी आया है। मौसम विभाग ने आज 12 मार्च का भी अलर्ट जारी किया हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग पूरे प्रदेश पर नजर बनाए हुए हैं। रेस्क्यू टीम भी अलर्ट मोड पर है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। यदि कहीं पर रास्ते बंद होते हैं तो उनको खोलना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। उसके अलावा कहीं पर जान माल की हानि होती है तो वहां पर किस तरह से हालात को रिस्टोर करना है, इसको लेकर आपदा प्रबंधन विभाग तत्काल कार्रवाई करेगा। आपदा प्रबंधन विभाग की यह पूरी कोशिश रहेगी कि उत्तराखंड आने वाले हर यात्री को वह सुरक्षित माहौल प्रदान कर सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments