Latest news
रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार के लिए डीएम की पहल हडको देहरादून में देश-भक्ति विषय पर स्वरचित एवं मौलिक कविता प्रतियोगिता आयोजित मुख्य सचिव ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार देहरादून में ‘द लिटरेरी टेबल’ लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ सचिव आपदा प्रबंधन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रदेश में बारिश की स्थिति की समीक्षा की मोहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियमः डाॅ. धन सिंह रावत प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरणः डाॅ. धन सिंह रावत विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Sunday, September 27, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 22 पहंुची

उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 22 पहंुची

देहरादून। गुरूवार को देहरादून के ऋषिकेश में एक और मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद देहरादून जनपद में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 22 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरूवार और बीते रोज पाए गए सभी संक्रमितों की हालत फिलहाल सामान्य है। देहरादून के सीएमओ डॉक्टर मनोज कुमार शर्मा के मुताबिक बुधवार को चार मरीज देहरादून के जबकि एक हरिद्वार का कोरोना संक्रमित मिला है। उन्होंने बताया कि हाथीबड़कला क्षेत्र के रहने वाले 47 वर्षीय व्यक्ति हाल ही में चार धाम यात्रा से लौटे। यात्रा से लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्होंने जब निजी लैब में कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजीटिव आई।
इसके अलावा रायपुर के दो पुरुष 50 और 55 वर्षीय और सैलाकुई की 48 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। हरिद्वार के भी 59 वर्षीय बुजुर्ग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि यदि खांसी , जुखाम बुखार जैसे लक्षण दिख रहे हो तो तुरंत नजदीक अस्पताल में जाकर इलाज कराएं, हालांकि इससे घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतें।
इधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरूवार को जारी की गई कोरोना रिपोर्ट के अनुसार कुल 27 कोरोना के संदिग्ध मरीजों की आरटीपीसीआर जांच की गई। जांच में ऋषिकेश से एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया जो माइग्रेटेड है। इस महीने अभी तक 195 मरीजों की कोरोना जांच की जा चुकी है। वर्तमान में तीन कोरोना के एक्टिव केस हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments