Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण

उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण

देहरादून। शनिवार को रिंग रोड स्थित सूचना भवन में उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री तिवारी द्वारा नवनिर्वाचित संघ के पदाधिकारियों का शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सूचना महानिदेशक श्री तिवारी ने कहा कि कार्मिक हितों का शीघ्र समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग का कार्य सरकार की नीतियों व योजनाओं का जनहित में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करना  है। सभी कार्मिक अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करे। संघ द्वारा रखी गई मांगों का शीघ्र समाधान किया जायेगा। कार्मिकों के लिए विशेष रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी ने संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विगत समय में भी संघ द्वारा रखी गई मांगों का प्राथमिकता पर समाधान किया गया है। संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष कैलाश रावत ने कहा कि संघ का प्रयास होगा कि कार्मिकों के हितों को शीघ्र समाधान कराया जा सके। इसके लिए अधिकारियों से निरंतर संवाद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आगामी समय में संघ का जनपद स्तर तक विस्तार किया जायेगा। संघ के महामंत्री अंकित कुमार ने कहा कि संघ का उद्देश्य रहेगा कि कार्मिकों के हितां का शीघ्र समाधान हो।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक के.एस.चैहान, डॉ. नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह, उप निदेशक, मनोज कुमार श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया, सहायक निदेशक एल.पी.भट्ट, पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह बुदियाल, पूर्व महामंत्री के.एस.पंवार एवं सुरेश चन्द्र भट्ट सहित समस्त विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में अध्यक्ष पद पर कैलाश रावत, उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त रूप से प्रशांत रावत, संजय कुमार, महामंत्री पद पर अंकित कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर पारूल, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार धीवान, संगठन मंत्री पद पर सत्येंन्द्र बिजल्वाण, संयोजक ऑडिटर पद पर अरूण कुमार, प्रचार मंत्री पद पर बहादुर सिंह कन्याल, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बालम सिंह नगरकोटी, पप्पू चैहान, आरती गुणवंत, चन्द्र बल्लभ, माधुरी सेमल्टी, भरत रावत, गोपाल बिष्ट, विजय रावत द्वारा शपथ ग्रहण की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments