Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधएसएसपी दून की कुशल रणनीति से नशा तस्करों पर दून पुलिस का...

एसएसपी दून की कुशल रणनीति से नशा तस्करों पर दून पुलिस का कडा प्रहार

देहरादून। अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से लगभग 45 लाख रूपये अनुमानित कीमत की 152 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त जल्दी पैसा कमाने के लालच और अपने ऊपर चढे़ उधार को चुकाने के लिए नशा तस्कर बना।
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को सार्थक करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों/शराब तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। आदेशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पटेलनगर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चन्द्रबनी से करीब 100 मीटर आगे वाईल्ड लाईफ इस्ट्यूट की जाने वाले रास्ते से अभियुक्त शादाब पुत्र मुस्तकीम को 152 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्व थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0-617/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि उसकी बाइक रिपेयरिंग की दुकान है, जल्दी पैसा कमाने के लालच तथा अपने उपर चढे़ उधार को चुकाने के लिये अभियुक्त उक्त स्मैक को सहारनपुर से खरीदकर लाया था, जिसे वह नशे के आदि स्थानीय लोगो व स्कूल/कॉलेज में पढने वाले छात्रों को महंगे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में था, अभियुक्त से पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments