Latest news
ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी दबोचे गढ़वाल के विकास को लेकर सांसद अनिल बलूनी की बड़ी पहल जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें दर्ज, एडीएम एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष, सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता अत्यंत आवश्यकः सीएम अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव में किया प्रतिभाग कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मामले में बढ़ सकती हैं गिरधारी लाल साहू की मुश्किलें केदारताल में लापता सात ट्रैकर्स और गाइड की तलाश जारी मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के...

[t4b-ticker]

Tuesday, November 3, 2026
Homeउत्तराखण्डएसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से एएनएम को मिलेगा उन्नत प्रशिक्षण

एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से एएनएम को मिलेगा उन्नत प्रशिक्षण

देहरादून। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने आदि कैलाश ऑडिटोरियम, हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट में आयोजित कार्यक्रम में “एसबीआईएफ जीवन” पहल का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में कार्यरत एएनएम (सहायक नर्स एवं प्रसूति कार्यकर्ता) की दक्षताओं एवं कौशल को सुदृढ़ बनाते हुए मातृ एवं नवजात मृत्यु दर में कमी लाना है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री उनियाल ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य किसी भी समाज के समग्र विकास का महत्वपूर्ण आधार है। राज्य के पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में एएनएम स्वास्थ्य सेवाओं की अग्रिम पंक्ति की कर्मी के रूप में कार्य कर रही हैं और गर्भवती महिलाओं तथा नवजात शिशुओं तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से संचालित यह कार्यक्रम एएनएम के कौशल विकास, क्षमता संवर्धन एवं आधुनिक स्वास्थ्य प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे प्रदेश में सुरक्षित मातृत्व एवं नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सकेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा प्रदेश के अंतिम छोर तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल स्वस्थ मातृत्व, सुरक्षित नवजात एवं सशक्त उत्तराखंड के निर्माण में मील का पत्थर सिद्ध होगी। कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम कर्मी एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments