Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डऐतिहासिक नंदा देवी मेला 28 अगस्त से होगा शुरू

ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 28 अगस्त से होगा शुरू

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मां नंदा देवी का मेला आगामी 28 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित होगा। मेले की भव्यता के लिए मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। मेले का उद्घाटन सीएम पुष्कर धामी करेंगे। वहीं, मंदिर मेला समिति की ओर से नंदा देवी मेला 2025 के पोस्टर का भी विमोचन के साथ मेले की रूपरेखा भी तय कर ली गई है। अल्मोड़ा नंदा देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि कि मेले के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने मेले में आने की सहमति दे दी है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 28 अगस्त को मुख्यमंत्री मेले का शुभारंभ करेंगे। साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री व अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।
उन्होंने कहा कि मेले को भव्य बनाने के लिए इस वर्ष नंदा देवी मंदिर प्रांगण के साथ ही एडम्स इंटर कॉलेज के मैदान, मल्ला महल, मुरली मनोहर मंदिर में भी कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है। मंदिर समिति 2026 में होने वाले नंदा राजजात की तैयारियों में भी जुट गई है। मेले में सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिता होंगी। उत्तराखंड के जाने माने लोक गायक अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा उत्तराखंड के लोक संगीत व नृत्य झोड़ा, चांचरी, भगनौल, छपेली व अन्य परंपराओं को जीवंत रखने व इसका नई पीढ़ी में हस्तांतरण करने के लिए पहाड़ के वरिष्ठ कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। मेले में ज्यादातर कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी रहेगी। मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों को बनाने के लिए कदली वृक्ष यानी केले के पेड़ को इस बार रैलाकोट दुला गांव से लाया जाएगा। मंदिर कमेटी के साथ स्थानीय जनता 29 अगस्त को कदली वृक्षों को निमंत्रण देने जाएंगे। 30 अगस्त को दुला गांव से शोभायात्रा के साथ कदली वृक्षों को बाजार मार्ग होते हुए नंदा देवी परिसर में लाया जाएगा। पूजा-अर्चना के बाद कदली वृक्षों से स्थानीय कलाकार मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण करेंगे। नंदा अष्टमी के दिन विशेष पूजा अर्चना होगी। जिसके बाद 3 सितबंर तक भक्त मां की मूर्ति के दर्शन कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments