Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डऔद्योगिक निवेश के क्षेत्र में कारगर साबित होगा गृह मंत्री का दौराः...

औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में कारगर साबित होगा गृह मंत्री का दौराः महाराज

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति, मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि गृहमंत्री अमित शाह द्वारा रुद्रपुर में आयोजित उत्तराखण्ड निवेश उत्सव में प्रतिभाग करने से राज्य को औद्योगिक दृष्टि से विशेष बल मिलेगा। इस पहल से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ दुनिया के बड़े-बड़े उद्योग घराने अब उत्तराखंड का रुख करेंगे और यहां की आर्थिकी के विस्तार को नया आयाम मिलेगा।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गृहमंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर प्रदेश वासियों की ओर से उनका अभिनंदन और स्वागत करते हुए कहा कि दिसंबर 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान उत्तराखंड में 44,000 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं को शुरू करने वाला पहला राज्य है जो असाधारण तैयारी और निष्पादन क्षमताओं का प्रदर्शन करता है। इसके बाद मार्च 2024 में दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह का सफल आयोजन किया गया, इस दौरान विनिर्माण, आवास, पर्यटन और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में 27,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त परियोजनाओं को शुरू किया गया, जिससे निवेशकों का विश्वास और मजबूत हुआ है।
उन्होंने कहा कि एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के संचयी ग्राउंडिंग का जश्न मनाने और निवेशकों की अकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उत्तराखंड की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाने के लिए, उत्तराखंड निवेश उत्सव 2025 का आयोजन माननीय मंत्रियों, सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत के नेताओं और प्रमुख हितधारकों की भागीदारी के साथ किया जा रहा है। श्री महाराज ने कहा कि उत्तराखंड निवेश उत्सव 2025 केवल एक आयोजन नहीं है सुधार-प्रदर्शन-परिवर्तन एजेंडे के प्रति उत्तराखंड की प्रतिबद्धता और भारत में तेजी से बढ़ते निवेश गंतव्य के रूप में इसके उभरने का प्रमाण है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments