Latest news
सेंट जार्ज कालेज में वार्षिक मेले का हुआ आयोजन कर्नल कोठियाल ने योग्यता से अर्जित की ख्याति, कांग्रेस की बदौलत नहींः चौहान मसूरी एनआईटी कॉलेज में वार्षिक प्रैक्टिकल टेस्ट का आयोजन मुख्य सचिव ने विद्यार्थियों की ट्रैकिंग और मैपिंग के सम्बन्ध में ली बैठक चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर डीएम का सख्त निर्देश-किसी स्तर पर न हो लापरवाही आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली रफ्तार, जून तक पूरे होंगे सभी लंबित कार्य राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने की उच्चस्तरीय समीक्षा वन विभाग ने अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण ध्वस्त किया पेयजल किल्लत को लेकर जनप्रतिनिधियों ने जलसंस्थान व जलनिगम को आड़े हाथों लिया डीजेजेएस की नई शाखा के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन

[t4b-ticker]

Wednesday, June 3, 2026
Homeउत्तराखण्डकर्नल कोठियाल ने योग्यता से अर्जित की ख्याति, कांग्रेस की बदौलत नहींः...

कर्नल कोठियाल ने योग्यता से अर्जित की ख्याति, कांग्रेस की बदौलत नहींः चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा कि आज सैनिकों के सम्मान की बात करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी सैनिकों का एक बार नही असंख्य बार अपमान कर चुके हैं और नेता प्रतिपक्ष ही नही, बल्कि कोई भी कद्दावर सख्सियत हो राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रतीक सैन्य परंपरा के अपमान की इजाजत नही दी जा सकती है।
कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि किसी बड़े पद पर रहने का अर्थ यह नही कि सैनिकों अथवा सैन्य परंपरा का अपमान करने की छूट दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राईक के सुबूत मांगने, सीडीएस को गुंडा कहने अथवा कई मौकों पर उनकी विश्वस्नीयता को कटघरे मे खड़ा किया है जो अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि देश का हर सैनिक राहुल के इस कथन से आहत हुआ है और किसी गलत बात का विरोध प्रोटोकाल को देखकर ही किया जाए यह पूरी तरह से अतार्किक है। चैहान ने कहा कि केदारनाथ मे बेहतर कार्य करने वाले कर्नल कोठियाल अपने शौर्य, विवेक और योग्यता के बूते ख्याति अर्जित करने वाले अधिकारी रहे हैं और उनकी उपलब्धियों को कांग्रेस से जोड़ना भी सैन्य अपमान है। उन्होंने कहा कि कर्नल कोठियाल ने महज केदारनाथ ही नही, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर कार्य किये है। उन्होंने कहा कि सैनिको के अपमान से आहत लोग प्रतिक्रिया देंगे तो कांग्रेस को उसे सकरात्मक रूप मे लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सरंक्षण की दिशा मे न केवल कानून बना चुके हैं और कानूनों का धरातलीय क्रियान्वयन किया जा रहा है। वहीं सैनिकों और पूर्व सैनिकों के हित मे कई योजनाएं चल रही है। सैन्य परिवार और प्रदेश की जनता कांग्रेस की मंशा को जानती है और उसे माफ नही करने वाली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments