Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस, रिपोर्ट गलत तरीके से पेश कर देवभूमि की छवि खराब करने...

कांग्रेस, रिपोर्ट गलत तरीके से पेश कर देवभूमि की छवि खराब करने में जुटीः भाजपा

देहरादून। भाजपा ने मातृ शक्ति के सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा किए प्रयासों की सराहना की हैं। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष और केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कांग्रेस को आइना दिखाया कि जिनकी सरकारों में मंत्री, विधायक महिला अपराधों में संलिप्त होते थे, एफआईआर के लिए भी आंदोलन करना पड़ता था। आज वही रिपोर्टों को गलत तरीके से पेशकर देवभूमि की छवि खराब करने की कोशिश में लगे हैं।
मीडिया के लिए जारी अपने बयान में उन्होंने कहा, धामी सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए अभूतपूर्व एवं साहसिक कदम उठाए जा रहे हैं। अब तक जितने भी महिला अपराधों के मामले सामने आए हैं, उनमें एक भी ऐसा नहीं है जिसके आरोपी कानूनी शिकंजे से बाहर हो। कुछ प्रकरणों में तो रिकॉर्ड समय में कानूनी प्रक्रिया पूरी करवाकर, दोषियों को उम्रकैद तक की सजा सुनिश्चित करवाई गई है। शेष जो भी अपराधी हैं वे जेल में अपने गुनाहों की सजा का इंतजार कर रहे है और इनमें कोई भी बचने वाला नही है। सरकार द्वारा महिला पुलिसिंग में बढ़ोत्तरी की है, व्यस्त सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में महिला अधिकारियों के साथ जांच चौकी बनाई गई हैं। महिला गश्ती दल भी तैनात किए गए हैं। शहर में रहने वाले दूसरे राज्यों के लोगों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है और महिला सुरक्षा से जुड़ी प्रत्येक शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। लिहाजा हम दावे के साथ कह सकते हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देशों पर हमारी पुलिस, मातृ शक्ति की इन चिंताओं को दूर करने की हर संभव कोशिश कर रही है।
उन्होंने कांग्रेस के आरोप पर आईना दिखाते हुए कहा, इनकी सरकारों में महिला अपराधों में आम आदमी नहीं बल्कि मंत्री, विधायक शामिल रहते थे। यौन शोषण और हत्या के दोषियों को पकड़ना, सजा दिलाना तो दूर एफआईआर दर्ज करने के लिए हफ्तों सड़कों पर आंदोलन करना पड़ता था। लेकिन जब से भाजपा की सरकारें आई हैं, अपराधों विशेषकर महिला अपराधों में कमी आई हैं। लेकिन कांग्रेस के कुछ नए नए नेता, जिन्होंने अपनी पार्टी की सरकारों का स्याह कालखंड नहीं देखा, अब बढ़चढ़ कर झूठे और अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। ये कांग्रेस नेता, संस्थाओं की रिपोर्ट को गलत तरीके से पेशकर, देवभूमि की छवि खराब करने की कोशिश में लगे हैं। जो पूरी तरह से दुर्भाग्यपूर्ण है और प्रदेश की जनता सही समय पर उन्हें लोकतान्त्रिक तरीके से कड़ा जवाब देगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments