Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकांवड़ियों से भरे ट्रक के पलटने से 3 लोगों की मौत, 14...

कांवड़ियों से भरे ट्रक के पलटने से 3 लोगों की मौत, 14 गंभीर रूप से घायल

नई टिहरी। कांवडियों को ऋषिकेश से गंगोत्री ले जा रहा एक ट्रक टिहरी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिसके नीचे दबकर तीन की मौत हो गयी। वहीं 14 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती्र कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह एक ट्रक कांवड़ियों को लेकर ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहा था। ट्रक में 18 से 20 कांवड़िए सवार थे। इसी दौरान टिहरी गढ़वाल जिले में ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाजल फकोट के बीच अचानक ड्राइवर ट्रक पर से संतुलन खो बैठा। इस दौरान अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे खाई की ओर पर पलट गया। संयोग से ट्रक ऊपर ही अटक गया। ट्रक के पलटते ही वहां चीखपुकार मच गई।
हादसे की खबर लगते ही स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इस बीच किसी ने पुलिस और एसडीआरएफ को भी हादसा होने की सुचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई। ट्रक पलटने से उसमें सवार ज्यादातर कांवड़िए ट्रक के नीचे दब गए। टिहरी एसपी के अनुसार ट्रक में 18 से 20 कांवड़िए सवार थे। राहत और बचाव टीम ने युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया। जेसीबी से ट्रक को सीधा किया गया। इस दुर्घटना में 17 कांवड़ियों को रेस्क्यू किया गया। इनमें से 3 की मौत हो गई है। 14 घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस से नरेंद्र नगर स्वास्थ्य केंद्र फोकट भेजा गया है। घायल कई कांवड़ियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायल कांवड़ियों में से 5 को एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। 9 कांवड़िए नरेंद्र नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। टिहरी गढ़वाल एसपी के अनुसार ट्रक उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से आया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments