Latest news
कुम्भ मेला के दृष्टिगत सीएम ने हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी परिवार और समाज को जोड़ने तथा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यमः सीएम दो माह तक प्रदेशभर में संचालित होगा ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’: जलागम मंत्री केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गढ़वाली कविताओं की गूंज के साथ संपन्न हुआ 10 दिवसीय उत्तराखण्ड कौथिग मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन आपदा प्रबंधन दिवस की रूपरेखा तय मुख्य सचिव ने सभी विभागों को जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चैड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

[t4b-ticker]

Saturday, November 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकालाढूंगी में कॉर्बेट हेरिटेज सफारी का नया पर्यटन सत्र हुआ शुरू

कालाढूंगी में कॉर्बेट हेरिटेज सफारी का नया पर्यटन सत्र हुआ शुरू

रामनगर। कालाढूंगी स्थित कॉर्बेट हेरिटेज सफारी का नया पर्यटन सत्र शनिवार से शुरू हो गया है। इस सत्र का शुभारंभ कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने किया। विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि कॉर्बेट हेरिटेज सफारी क्षेत्र लोगों के रोजगार का साधन बन रहा है। जिससे क्षेत्र को नई पहचान मिल रही है। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पर्यटक मार्गदर्शक और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विधायक भगत ने इस अवसर पर कहा कि कॉर्बेट हेरिटेज सफारी क्षेत्र न केवल स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का बड़ा माध्यम बन रहा है, बल्कि यह क्षेत्र अब पर्यटन मानचित्र पर तेजी से उभर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों का सुरक्षित अनुभव ले सकें। कॉर्बेट हेरिटेज सफारी को बीते वर्ष 17 दिसंबर 2023 को शुरू किया गया था। अपने पहले ही सत्र में इस सफारी ने शानदार प्रदर्शन किया। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, करीब साढ़े आठ हजार पर्यटक यहां पहुंचे, जिनसे वन विभाग को लगभग 21 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि की संभावना है, पिछले सीजन में पर्यटकों ने हाथी, हिरण, बारहसिंगा, तेंदुआ और कई दुर्लभ पक्षियों का दीदार किया, जिससे यह सफारी क्षेत्र वाइल्डलाइफ प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। नेचर गाइड मोहन पांडेय ने बताया कि कॉर्बेट हेरिटेज सफारी पर्यटकों के लिए एक सुरक्षित और रोमांचक अनुभव प्रदान करती है। पिछले सीजन में विदेशी सैलानियों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई थी। उन्होंने कहा कि इस बार बुकिंग शुरू होते ही देश-विदेश से पर्यटकों की पूछताछ बढ़ने लगी है।
रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ डीएस मर्तोलिया इस सफारी से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिले हैं। वन विभाग की प्राथमिकता पर्यटकों की सुरक्षा, बेहतर व्यवस्था और वन्यजीव संरक्षण को सुनिश्चित करना है। कॉर्बेट हेरिटेज सफारी स्थानीय लोगों के लिए आजीविका का माध्यम बनी है। वन विभाग का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देना है। नेचर गाइड मोहन पांडेय ने कहा कि कॉर्बेट हेरिटेज सफारी की इस बार बुकिंग तेजी से बढ़ रही है और उम्मीद है कि पर्यटक संख्या दोगुनी होगी। जिसका लाभ स्थानीय लोगों को भी मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments