Latest news
वाहन पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, दो लोगों की मौत, तीन घायल अलकनंदा में समाया ट्रक, चालक की दर्दनाक मौत मंत्री जोशी ने की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं एवं मानसून तैयारियों की व्यापक समीक्षा मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीतिः रेखा आर्या 12 वर्षों की विकास यात्रा, देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्यायः गणेश जोशी ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के लिए कौशल विकास को नाबार्ड ने आयोजित की कार्यशाला जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार देहरादून में 15 जून से 15 जुलाई तक चलेगा वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, उत्तराखंड में शोक की लहर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची

[t4b-ticker]

Saturday, June 13, 2026
Homeउत्तराखण्डकिसी अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बना दिए पाकिस्तान के झंडे, पुलिस...

किसी अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बना दिए पाकिस्तान के झंडे, पुलिस कर रही मामले की जांच

ऋषिकेश। जम्मू कश्मीर में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद से लगातार सीमाओं पर तनाव बढ़ता जा रहा है. वहीं, बीती रात अन्जान व्यक्ति ऋषिकेश में पाकिस्तान के झंडे चंद्रभागा पुल के निकट सड़क पर बनाकर खुद तो लापता हो गया, जिसकी भनक किसी को भी नही लग पाई। लेकिन पाकिस्तानी झंडों को देखकर सड़क से गुजरने वाले लोगों की भावनाएं भड़क गई। लोगों ने पाकिस्तानी झंडों का विरोध किया। साथ ही नारेबाजी करते हुए अपने गुस्से का इजहार किया। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। लोगों ने भारत सरकार से आतंकवादी हमले का मुंह तोड़ जवाब देने की मांग की। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे चंद्रभागा पुल के निकट गुजर रहे लोगों ने सड़क पर पाकिस्तान के झंडे बने हुए देखे। नजारा देखकर लोगों का गुस्सा भड़क गया. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सड़कों पर पाकिस्तानी झंडों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। मामला पुलिस के पास पहुंचा। कोतवाली से पुलिसकर्मी मौके पर पहुुचे। पुलिस के आने के कुछ देर बाद विरोध और प्रदर्शन करने वाले अपने-अपने गंतव्य की ओर चले गए। सीओ संदीप नेगी ने बताया पुलिस मामले में जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments