Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Monday, March 9, 2026
Homeउत्तराखण्डकेंद्रीय कृषि अवसंरचना कोष से राज्य के 307 किसान लाभान्वित, 680 अन्य...

केंद्रीय कृषि अवसंरचना कोष से राज्य के 307 किसान लाभान्वित, 680 अन्य मामलों में सहमति

देहरादून। केंद्रीय कृषि अवसंरचना कोष के अंतर्गत राज्य में अब तक 307 किसान लाभान्वित हुए है और 680 अन्य मामलों को सहमति प्रदान की गई है।
प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने अतारांकित प्रश्न सं. 2262 के तहत कृषि अवसंरचना कोष के अंतर्गत चयनित किसानों और उसमें उत्तराखंड की उपलब्धता को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मांगी गई हैं। जिसका उत्तर देते हुए, कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर
ने बताया कि कृषि अवसंरचना कोष योजना सभी किसानों और साथ ही किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पीएसीएस), मार्केटिंग/बहुउ‌द्देशीय सहकारी समितियाँ, स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), संयुक्त देयता समूहों (जेएलजी), कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी), कृषि-उद्यमियों, स्टार्ट-अप और केंद्रीय राज्य एजेंसियों जैसी विभिन्न संस्थाओं के लिए भी उपलब्ध है। जिसमें जुलाई 2020 से शुरू इस स्कीम में अब तक 67,007 व्यक्तिगत किसानों को एआईएफ स्कीम का लाभ प्राप्त हुआ है जिसमें उत्तराखंड के 307 किसान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, कुल 1,39,837 मामलों को भी मंजूरी दी गई है, जिसमें उत्तराखंड के 680 मामले शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments