Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डकेंद्रीय सूचकांक में उत्तराखंड का अव्वल आना विकास की दिशा मे सार्थक...

केंद्रीय सूचकांक में उत्तराखंड का अव्वल आना विकास की दिशा मे सार्थक संकेतः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने निर्यात तैयारी सूचकांक में छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड का अव्वल आने पर खुशी जताई है। पार्टी का मानना है कि केंद्रीय एजेन्सी के आंकड़ों के साथ धरातल पर भी दिखना सुखद है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि नीति आयोग एवं अन्य केंद्रीय विकास इंडेक्स में हमारा बड़े राज्यों को भी पीछे छोड़ना, विकसित उत्तराखंड निर्माण की कहानी बयां कर रहा है। राज्य के विकास का जमीन के साथ केंद्रीय एजेंसी के आंकड़ों में भी नजर आना प्रत्येक उत्तराखंडवासी के लिए सुखद है।
उन्होंने हाल में नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक बार पुनः स्पष्ट हुआ है कि देवभूमि सही दिशा में सही गति से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड, लगातार चौमुखी विकास और कल्याणकारी शासन की अवधारणा पर काम कर रहा है। जिसके नतीजे जमीन पर भी नजर आते हैं और नीति आयोग एवं अन्य एजेंसियों के आंकड़ों में भी। इस बार नीति आयोग के इंडेक्स में स्पष्ट हुआ है कि उत्तराखंड छोटा राज्य और सीमित संसाधन होने वावजूद भी निर्यात तैयारी में भी बड़े बड़े राज्यों में अव्वल आया है। जनसहयोग से भाजपा सरकार की कोशिशों का ही नतीजा है कि उड़ीसा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार जैसे बड़े राज्य को तो पीछे छोड़ा ही है बल्कि छोटे राज्यों में भी हम शीर्ष स्थान पर रहे हैं। उसमें भी सबसे संतोषजनक बात है कि अब राज्य से निर्यात केवल कच्चा माल नहीं, बल्कि तकनीकी उत्पाद भी बड़े पैमाने पर हो रहा है।
उन्होंने कहा, बड़े बड़े राज्यों को पीछे छोड़, छोटे राज्यों की श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त करना, प्रत्येक राज्यवासी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे पूर्व भी केंद्रीय एजेंसियों की इज ऑफ डूइंग बिजनेस सूचकांकों में भी राज्य अव्वल आया है, बेरोजगारी कम करने में भी हम राष्ट्रीय औसत से अधिक रखने में सफल हुए है, खनन को राजस्व वृद्धि का नया आयाम बनाकर लगातार दो बार केंद्र से पुरस्कृत हो चुके हैं, केंद्रीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वहन में राज्य को चिन्हित किया गया है। इन तमाम आंकड़ों को उन्होंने राज्य के विकास की बानगी बताते हुए कहा, आज देशभर में उत्तराखंड ने तरक्की को लेकर मजबूत पहचान बनाई है। जो भाजपा सरकार की उद्योग अनुरूप नीतियां, बेहतर व्यवसायी माहौल, सुदृढ़ बुनियादी ढांचे, सिंगल विंडो सिस्टम के चलते संभव हुआ है। मुख्यमंत्री धामी की प्रशंसा करते हुए, उन्होंने इन उपलब्धि को प्रदेशवासियों को गौरवान्वित करने वाला बताया। कहा, इस सबके पीछे हमारी कोशिश है, स्थानीय उत्पादों और सर्विस को अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल दिलाना ताकि राज्य की आर्थिक मजबूती से श्रेष्ठ रोजगार का लक्ष्य प्राप्त हो सके। क्योंकि विकसित भारत निर्माण में उत्तराखंड और राज्य के विकास में औद्योगिक निर्यात की भूमिका भी अहम रहने वाली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments