Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकेमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक सहित दो की मौत, एक...

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक सहित दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, दो लापता

हरिद्वार। इब्राहिमपुर गांव स्थित गणपति केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग पर करीब नौ घंटे बाद जाकर काबू पाया जा सका। हादसे में फैक्टरी मालिक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, झुलसे कर्मचारी जोगेंद्र सैनी निवासी रायसी थाना लक्सर जनपद हरिद्वार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में दो कर्मचारी अभी भी लापता हैं। वहीं लाखों का नुकसान हुआ है।
मिली जानकारी देते हुए हरिद्वार के अग्नि सुरक्षा अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि रात 9 बजे के करीब बहादराबाद क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया। आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू पाना आसान नहीं था। टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद सोमवार सुबह 6 बजे काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि अब तक सिर्फ दो जनहानि की सूचना मिली है। तीन अन्य लोग लापता बताए जा रहे है। जिनकी तलाश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि आठ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी रही। जिन्हें भगवानपुर रुड़की, मायापुर और सिडकुल क्षेत्र से मंगवाना पड़ा। वहीं उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि  केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग इतनी भयावह थी कि कई किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार आसमान में उठता दिखाई देने लगा था। फैक्ट्री में मौजूद रसायनों के कारण आग और भी तेजी से फैलती गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments