Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण

लालकुआं/नैनीताल। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को नैनीताल जनपद के लाल कुआं तहसील में बिंदुखात्ता गांव और रावनगर प्रथम में आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया। नुकसान का जायजा लेने के बाद उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
पिछले दिनों गोला नदी में बाढ़ आने से बिंदु खात्ता के इंदिरा नगर में काफी नुकसान हुआ था। इसके साथ ही रावनगर प्रथम गांव में भी लोगों को बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ी और काफी नुकसान हुआ। पानी के तेज बहाव से सुरक्षा दीवार ढह गई और कई मकान बाढ़ की चपेट में आकर नष्ट हो गए।
इसके अलावा कृषि भूमि का भी एक बड़ा हिस्सा बाढ़ में बह गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या रविवार दोपहरबाद इस क्षेत्र में पहुंची और उन्होंने ग्रामवासियों से उन्हें हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद जिला प्रशासन और वन अधिकारियों से इस बारे में किया जा रहे कार्यों का ब्योरा मांगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सुरक्षा दीवार का निर्माण जल्द कराया जाए और इस बार इसकी गुणवत्ता ऐसी होनी चाहिए कि आने वाले वर्षों में बाढ़ से नुकसान न झेलना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को बाढ पीड़ित लोगों की त्वरित मदद करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments