Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डक्यूंजा घाटी में होंगे 49 लाख की लागत से सुरक्षात्मक कार्य

क्यूंजा घाटी में होंगे 49 लाख की लागत से सुरक्षात्मक कार्य

रुद्रप्रयाग। क्यूंजा घाटी के किणझाणी में भूस्खलन जोन के रोकथाम एवं सुरक्षात्मक कार्य के लिए शासन से 49.23 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया है।
पिछले वर्ष क्यूंजा घाटी के किणझाणी में बरसात के दौरान कई स्थानों पर भूस्खलन हो गया था। जिससे ग्रामीणों के खेत खलियानों एवं आवसीय भवनों के नीचे हुए भूस्खलन से नुकसान हुआ था। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने क्षेत्र में भूस्खलन जोनों पर सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग की जा रही थी। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने इसका संज्ञान लेकर शीघ्र मुख्यमंत्री से इस संबंध में वार्ता की थी। लंबी इंतजारी के बाद क्षेत्र में भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट के लिए 49.23 लाख रुपए की स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। शीघ्र टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद सुरक्षात्मक कार्य शुरू किए जाएंगे।
विधायक नौटियाल ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के बाद भूस्खलन की रोकथाम के लिए सुरक्षात्मक कार्य एवं क्षेत्र की समस्याओं को लेकर वह प्रयासरत थी। केदारनाथ विधानसभा के अंतर्गत जन समस्याओं के समाधान के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हूँ। सुरक्षात्मक कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने पर निवर्तमान जिपंस सुमन नेगी, निवर्तमान क्षेपंस बृजमोहन नेगी, निवर्तमान प्रधान महेंद्र सिंह, छोटिया नेगी, मनोज बिष्ट ,दीना देवी, बासुदेव नेगी, सुदीश बिष्ट ने विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments