Latest news
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गढ़वाली कविताओं की गूंज के साथ संपन्न हुआ 10 दिवसीय उत्तराखण्ड कौथिग मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन आपदा प्रबंधन दिवस की रूपरेखा तय मुख्य सचिव ने सभी विभागों को जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चैड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन बादशाहीथौल में एसआईआर पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, 200 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी दबोचे गढ़वाल के विकास को लेकर सांसद अनिल बलूनी की बड़ी पहल जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें दर्ज, एडीएम एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष, सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता अत्यंत आवश्यकः सीएम

[t4b-ticker]

Thursday, November 5, 2026
Homeउत्तराखण्डक्यूआरटी सक्रिय; 50 स्थानों पर छापेमारी, 12 सिलेंडर जब्त

क्यूआरटी सक्रिय; 50 स्थानों पर छापेमारी, 12 सिलेंडर जब्त

देहरादून। एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनमानस को सुगमता से गैस आपूर्ति के जाने तथा गैस एजेंसियों एवं गैस गोदामों का प्रशासन द्वारा औचक निरीक्षण किया जा रहा है। क्विक रिस्पोंस टीम-क्यूआरटी द्वारा 50 स्थानों पर छापेमारी करते हुए 12 सिलेंडर जब्त किए गए। जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी के नेतृत्व में क्षेत्रीय खाद्यगैस अधिकारी अजय पाल सिंह एवं पूर्ति लिपिक होशियार सिंह की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि रिंग रोड क्षेत्र में भारत गैस के कई डिलीवरी मैन द्वारा मोटर साइकिल पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही थी जिनका की तेल कंपनी के साथ कोई अनुबंध नहीं है, जिस कारण उसके संबंध में गैस की कालाबाजारी किए जाने की संभावना प्रतीत होती है इसके उपरांत भारत गैस के गोदाम अरविंद गैस एजेंसी व आधुनिक गैस एजेंसी के गोदाम में जाकर इस संबंध में पूछताछ करने पर यह देखा गया कि मोटरसाइकिल व साइकिल छोटे वाहनो से गैस की आपूर्ति की जा रही थी जिनका की गैस एजेंसी के साथ कोई अनुबंद नहीं था इस समंध में कड़े निर्देश दिए गए कि गैस की डिलीवरी लोडर के माध्यम से किया जाए किसी भी छोटे वाहन से गैस के आपूर्ति करते पाए गए तो उनके विरूध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दोनों एजेंसीज को कड़े निर्देश दिए गए की गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो के माध्यम से की जाएगी।
एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी। जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 19 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 17959 अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 407 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। एलपीजी का घरेलू 36534 तथा व्यवसायिक का 1671 स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू के साथ ही व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर का लोड निंरतर बढाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments