Latest news
आरजी हॉस्पिटल्स ने देहरादून में लगाया प्रीवेंटिव हेल्थ स्क्रीनिंग कैंप, 200 से ज्यादा मरीजों ने लिया... पोस्ट पंप ऑपरेटर की और वेतन 5700 रूपये, यह कैसा अन्यायः मोर्चा प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वानः गणेश जोशी लेखक गांव थानो में हर माह गूंजेगा योग का संदेश, सामूहिक योग अभियान शुरू खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने हिमाद्रि आइस रिंक पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय रहें कार्यकर्ताः मंत्री गणेश जोशी युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकतः मुख्यमंत्री खत विशलाड़ जनजाति कर्मचारी संगठन का पहला सम्मेलन आयोजित पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद प्रदेशभर में आयोजित होगा सहकारिता सप्ताह

[t4b-ticker]

Sunday, June 28, 2026
Homeउत्तराखण्डखत विशलाड़ जनजाति कर्मचारी संगठन का पहला सम्मेलन आयोजित

खत विशलाड़ जनजाति कर्मचारी संगठन का पहला सम्मेलन आयोजित

देहरादून। खत विशलाड़ जनजाति कर्मचारी संगठन के तत्वावधान में पीएमश्री राजकीय इण्टर कॉलेज, क्वांसी के प्रांगण में संगठन का पहला भव्य सम्मेलन मिलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक श्रद्धा के साथ जय महासू देवता के जयघोष के साथ किया गया। इस ऐतिहासिक सम्मेलन में क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों, विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सम्मेलन के दौरान वक्ताओं और सदस्यों द्वारा खत के सर्वांगीण विकास पर अत्यंत गहन और सार्थक चर्चा की गई। समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए मुख्य रूप से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं और पूर्ण नशा मुक्ति जैसे गंभीर विषयों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखते हुए समाज को नशे की कुरीतियों से बचाने और युवाओं को सही मार्गदर्शन प्रदान करने का दृढ़ संकल्प लिया।
इस अवसर पर संगठन द्वारा क्षेत्र के होनहारों का मनोबल बढ़ाने के लिए एक विशेष श्पुरस्कार वितरण समारोहश् का आयोजन किया गया। परिषदीय परीक्षा-2026 की बोर्ड परीक्षाओं में पीएम श्री अन्तर कॉलेज क्वांसी में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय प्रदर्शन करने वाले खत विशलाड़ क्षेत्र के हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर मेडल, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित मेधावी छात्र-छात्राओं में हाईस्कूल की छात्रा संध्या वर्मा, अभिराज वर्मा और अक्षय चैहान ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया जिन्हे समिति ने सम्मेलन में सम्मानित किया। इंटरमीडिएट की छात्रा सोनिया , आँचल रावत और आरती रावत ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया जिन्हे समिति ने सम्मेलन में सम्मानित किया।
कार्यक्रम के समापन पर संगठन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी समाज और क्षेत्र के उत्थान के लिए इस प्रकार के प्रेरणादायक आयोजन निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर नरेन्द्र सिंह चैहान, वीरेंद्र जोशी, अनिल दत्त शर्मा, केशव राम शर्मा, पुरण सिंह, वीरेंदर शर्मा, उज्जवल वर्मा, रोहित शर्मा , मोहित चैहान, ध्वजवीर चैहान, सदर सियाणा शूरवीर सिंह पंवार, अजब सिंह चैहान, श्रीचंद शर्मा, जयपाल सिंह चैहान, हुकम सिंह राणा, राजेन्द्र सिंह चैहान, रमेश नेगी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments