Latest news
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डखाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर पुराना व डुप्लीकेट कुट्टू का आटा...

खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर पुराना व डुप्लीकेट कुट्टू का आटा जब्त किया

हरिद्वार। नवरात्रों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर पैनी नजर है। इसी कड़ी में तलाशी अभियान चलाये जा रहे हैं। लक्सर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम और लक्सर तहसीलदार की संयुक्त टीम ने दुकानों पर छापेमारी कर पुराने और डुप्लीकेट कुट्टू के आटे को जब्त किया।
खाद्य विभाग टीम व संयुक्त टीम की छापेमारी से कई दुकानदार अपनी-अपनी दुकान बंद करके भाग निकले. टीम ने कुट्टू का आटा बिकने वाली सभी दुकानों से सैंपल लिए हैं। एक आटा चक्की से 50 किलो पुराना कुट्टू का आटा बरामद हुआ है। जिसको जमीन में दबाकर नष्ट कर दिया गया है। फूड इंस्पेक्टर दिलीप जैन का कहना है कि सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। उसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पिछले साल नवरात्र के दौरान कुट्टू के आटे से कई लोग बीमार पड़े थे। इस बार प्रशासन ने त्योहार से पहले ही जांच अभियान शुरू कर दिया है। अब कुट्टू का आटा सिर्फ सीलबंद पैकेट में ही बिकेगा। बिना लाइसेंस बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नवरात्रि में लक्सर क्षेत्र के गांव के लोग कुट्टू का आटा खाने से फूड प्वाइजन के शिकार हो गए थे। नवरात्र और त्योहारी सीजन को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) को कड़े निर्देश दिये हैं। नवरात्र के दौरान उपवास में व्यापक रूप से प्रयुक्त होने वाले कुट्टू के आटे को अब बिना लाइसेंस और पंजीकरण के नहीं बेचा जा सकेगा। कुट्टू का आटा केवल पैकिंग में ही बेचा जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित व मानक के अनुरूप उत्पाद मिल सके। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments