Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डगंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए हुए बंद

गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए हुए बंद

उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध श्री गंगोत्री धाम मंदिर के कपाट बुधवार को अन्नकूट के पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में प्रातः 11 बजकर 36 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। धाम में उपस्थित देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा जी की उत्सव मूर्ति के दर्शन किए और पूजा-अर्चना में भाग लिया।
कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की डोली पुलिस सुरक्षा के बीच आर्मी बैंड, ढोल-दमाऊ और सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ जयकारों के बीच गंगोत्री से मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। मां गंगा का रात्रि विश्राम आज मार्कण्डेय पूरी स्थित मां चंडी देवी मंदिर में होगा। कल भैया दूज के पर्व पर मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखबा (मुखीमठ) पहुंचेगी।
शीतकाल में श्रद्धालु गंगा जी के दर्शन और पूजा-अर्चना मुखबा स्थित गंगा मंदिर में कर सकेंगे। मां गंगा की भोग मूर्ति छह माह तक सोमेश्वर देवता के साथ मुखबा में विराजमान रहेंगी। इस वर्ष 7,57,010 तीर्थयात्रियों ने गंगोत्री धाम में दर्शन किए। उधर, यमुनोत्री मंदिर के कपाट भी 23 अक्टूबर को भैया दूज के पर्व पर अपराह्न 12ः30 बजे बंद किए जाएंगे। शीतकाल में यमुना जी की उत्सव मूर्ति खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर में विराजमान रहेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments