Latest news
भाजपा परिवार ने धार्मिक अनुष्ठान एवं सेवा भाव कार्यक्रमों संग मनाया प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन संवाद ही हर समस्या के समाधान का सबसे प्रभावी माध्यमः राज्यपाल उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई इन्डोर स्टेडियम के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएँः ऋत... शहीद के सम्मान के साथ विकास की नई इबारतः एमडीडीए की योजनाओं से बदलेगी मसूरी विधानसभा क्षेत्र की तस्व... पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 5 करोड़ रू की वित्तीय स्वीकृति सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा उत्तराखंड क्रांति दल ने लिया नए उत्तराखंड का संकल्प भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने किया एनजीओ समन्वय एवं विकास सम्मेलन का आयोजन

[t4b-ticker]

Wednesday, August 5, 2026
Homeउत्तराखण्डगढ़वाल आयुक्त ने किया केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण

गढ़वाल आयुक्त ने किया केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग। गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडेय और गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने केदारनाथ धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, हेली सेवाएं और मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। श्रद्धालुओं और तीर्थ पुरोहितों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने गए। जिनके त्वरित समाधान के निर्देश मौके पर ही दिए गए। उन्होंने दो टूक कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाबा केदार के दर्शन के लिए लागू टोकन व्यवस्था पर विशेष सख्ती बरतते हुए निर्देश दिए गए। साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है। स्वच्छता व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन गंभीर नजर आया। शौचालयों की नियमित सफाई, पेयजल की उपलब्धता, पर्याप्त सफाई कर्मियों की तैनाती और कूड़ा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए. वहीं बर्फबारी के कारण फिसलन वाले स्थानों पर नियमित रूप से बर्फ हटाने के निर्देश भी दिए गए। जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे।
आईजी गढ़वाल ने सुरक्षा तंत्र की समीक्षा करते हुए यात्रा मार्ग और धाम क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान हेली सेवाओं और हेलिपैड की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। यात्रियों की सुविधा, संचालन व्यवस्था और सुरक्षा उपायों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, आवास, भोजन और गैस जैसी जरूरी सुविधाओं को निर्बाध बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। आयुक्त ने बताया मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से रोका भी जा सकता है। उन्होंने कहा सभी विभागों के समन्वय से यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments