Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डगढ़वाल सांसद ने किया रेल परियोजना का निरीक्षण

गढ़वाल सांसद ने किया रेल परियोजना का निरीक्षण

पौड़ी। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन टनलों का दौरा कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। बलूनी ने कहा कि यह रेल परियोजना उत्तराखंड के लिए एक वरदान है। निरीक्षण के बाद अनिल बलूनी ने कहा कि अब हर तीन महीने में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा होगी।
गढ़वाल सांसद ने कहा कि इसके शुरू होने से न केवल तीर्थयात्रा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पहाड़ की आजीविका को भी नई दिशा मिलेगी। इस बहुप्रतीक्षित रेल लाइन से जहां आवागमन सुगम होगा, वहीं पर्यटन, व्यापार और स्थानीय रोजगार को नई उड़ान मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और विकासपरक दृष्टिकोण के चलते आज उत्तराखंड में वह कार्य भी संभव हो रहे हैं।
.अनिल बलूनी ने कहा कि निश्चित तौर पर इस पूरे प्रोजेक्ट को देखने पर पता चलता है कि पीएम मोदी के प्रधानमंत्रित्व काल में उत्तराखंड को कितना शानदार बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। जब ये प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा तो इससे न सिर्फ गढ़वाल, बल्कि पूरे उत्तराखंड की आर्थिकी बदल जाएगी। आज अफसरों के साथ चर्चा की है कि हर तीन महीने में हम इस रेल प्रोजेक्ट की तरक्की पर चर्चा करेंगे। हमारी कोशिश होगी कि हम जल्दी से जल्दी इस प्रोजेक्ट को जनता को समर्पित कर दें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments