Latest news
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डगांधी व शास्त्री की जयंती पर आयोजित किए गए कार्यक्रम

गांधी व शास्त्री की जयंती पर आयोजित किए गए कार्यक्रम

देहरादून। जनपद देहरादून के कलेक्ट्रेट, विकासभवन सहित शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणित संस्थानों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती में कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें रामधुन बजाई गई गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सविन बसंल ने कैम्प कार्यालय में तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे, जिन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलाने में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन दर्शन आज भी पूरी दुनिया के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने सभी को गांधी जी के बताए गए आदर्शों जैसे सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वदेशी को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि शास्त्री जी ईमानदारी, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक थे। उनका दिया गया नारा “जय जवान, जय किसान” आज भी प्रासंगिक है और हर भारतीय को प्रेरणा देता है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन हमें सिखाता है कि देशहित सर्वोपरि है और सादगी तथा ईमानदारी से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कार्मिकों से आग्रह किया कि वे दोनों महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा एवं समर्पण भाव से करें। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी सहित कलेक्ट्रेट परिसर में अवस्थित समस्त कार्यालयों के अधिकारी, कार्मिक एवं सूचना विभाग के अधिकारी कार्मिकों ने भी गांधी जी एवं शास्त्री जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments