Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डगुरु ग्रंथ साहिब का पावन प्रकाश पूरब श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक कथा-कीर्तन...

गुरु ग्रंथ साहिब का पावन प्रकाश पूरब श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक कथा-कीर्तन के रूप में मनाया गया

देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार, देहरादून के तत्ववाधान में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला पावन प्रकाश पूरब श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक कथा-कीर्तन के रूप में मनाया गया। प्रातः नितनेम के पश्चात भाई नरेंदर सिंह ने आसा दी वार का शब्द “वाणी गुरु गुरु है वाणी, विच वाणी अमृत सारे“ का शब्द गायन किया।
हैड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह जी ने कहा गुरु अर्जुन देव जी ने गुरुओं भगतों गुरसिख व भट्ट साहिबान की बाणी को भाई गुरदास से एक ग्रन्थ में लिखवाया और बाबा बुढ़ा जी को पहले हैंड ग्रंथि बना कर श्री हरिमंदिर साहिब जी में आदि गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश करवाया, गुरु ग्रंथ साहिब जी की बाणी हमें जात-पात और अंधविश्वास से दूर रहने का उपदेश देती है। कार्यक्रम में विशेष रूप से हजुरी रागी भाई हरविंदर सिंह जी ने शब्द ” पोथी परमेश्वर का थान, साधसंग गाविह गुण गोबिंद पूरन ब्रह्म गिआन ” का गायन कर संगत को निहाल किया। अध्यक्ष स. गुरबखश सिंह राजन व महासचिव स. गुलज़ार सिंह ने संगत को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पुरब की बधाइयाँ दी समंच का संचालन दविदर सिंह भसीन ने किया स कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरु का लंगर प्रशाद छका। कार्यक्रम में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष स.गुरबखश सिंह राजन, महासचिव स. गुलज़ार सिंह, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह जोली, अरविन्दर सिंह,सुरजीत सिंह, आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments