Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डगुरु नानक देव के उपदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोतः राज्यपाल

गुरु नानक देव के उपदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोतः राज्यपाल

चंपावत। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) अपने एक दिवसीय दौरे पर जनपद चंपावत पहुंचे। उन्होंने सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर जनपद के प्रसिद्ध सिख तीर्थ स्थल गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में पहुंचकर दरबार साहिब में मत्था टेका और देश तथा प्रदेशवासियों की सुखकृशांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।
राज्यपाल ने गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में गुरु दरबार में मत्था टेकने के पश्चात अरदास की। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर रीठा साहिब की पवित्र धरती पर पहुंचना उनके लिए सौभाग्य और प्रेरणादायक क्षण है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के चरणों की यह भूमि दिव्यता और आत्मिक शांति से परिपूर्ण है, यहाँ आकर मन को अलौकिक शांति की अनुभूति होती है। राज्यपाल ने कहा कि यह तीर्थस्थल न केवल सिख धर्म के अनुयायियों के लिए, बल्कि समूची मानवता के लिए एक आध्यात्मिक प्रेरणा केंद्र है। राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से मानवता, समानता और सेवा का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज को प्रकाशमान कर रहा है। उन्होंने कहा कि “नाम जपो, किरत करो और वंड छको” का उनका सिद्धांत मानव जीवन का आधार है, जो सत्य, ईमानदारी, परिश्रम और परस्पर सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड सिख धर्म के पवित्र तीर्थ स्थलों से सुसज्जित है, और रीठा साहिब उनमें प्रमुख स्थान रखता है। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं न केवल सिख समाज के लिए बल्कि सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके जीवन से हमें प्रेम, सहिष्णुता, समरसता और भाईचारे की प्रेरणा मिलती है। दर्शन और अरदास के उपरांत राज्यपाल ने गुरुद्वारे परिसर में आयोजित लंगर में सम्मिलित होकर लंगर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सभी लोग गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर राज्यपाल ने उपस्थित संगत से संवाद किया और प्रदेश में सामाजिक सौहार्द, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान बाबा श्याम सिंह (प्रबंधक), जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अजीत पाल सिंह, हरबिन्दर सिंह, सरदार मलकीत सिंह, दिलबाग सिंह बग्गा, मन्दीप सिंह, रणजीत सिंह, सोनू बोहरा (जिला पंचायत सदस्य) सहित अन्य गणमान्यजन, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments