Latest news
मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की भाजपा परिवार ने धार्मिक अनुष्ठान एवं सेवा भाव कार्यक्रमों संग मनाया प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन संवाद ही हर समस्या के समाधान का सबसे प्रभावी माध्यमः राज्यपाल उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई इन्डोर स्टेडियम के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएँः ऋत... शहीद के सम्मान के साथ विकास की नई इबारतः एमडीडीए की योजनाओं से बदलेगी मसूरी विधानसभा क्षेत्र की तस्व... पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 5 करोड़ रू की वित्तीय स्वीकृति सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा उत्तराखंड क्रांति दल ने लिया नए उत्तराखंड का संकल्प

[t4b-ticker]

Wednesday, August 5, 2026
Homeउत्तराखण्डगैरसैंण को वैश्विक पटल पर स्थापित करने की दिशा में मुख्यमंत्री का...

गैरसैंण को वैश्विक पटल पर स्थापित करने की दिशा में मुख्यमंत्री का अहम कदम

गैरसैंण/देहरादून। अब तक केवल विधानसभा सत्र के दौरान खुलने वाला भराड़ीसैंण का विधानसभा भवन इस बार एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यहां भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह आयोजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर योग दिवस का कार्यक्रम भराड़ीसैंण में हो रहा है। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में सक्रिय करने की यह मुख्यमंत्री की सार्थक पहल भी है।
मुख्यमंत्री ने योग दिवस के कार्यक्रम से भराड़ीसैंण को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का भी काम किया है। विधानसभा परिसर में वैश्विक कार्यक्रम से उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी को विश्व भर में नया नाम मिलेगा। विदेशी मेहमानों की उपस्थिति, हिमालय की गोद में बसे इस क्षेत्र की प्राकृतिक सौंदर्य के बीच योग इस क्षेत्र को आयुष और वेलनेस के क्षेत्र में भी पहचान दिलाएगा।
कार्यक्रम एक, संदेश अनेकः भराड़ीसैंण में योग कार्यक्रम के आयोजन से एक ओर जहां ग्रीष्मकालीन राजधानी को लेकर राज्य सरकार ने अपनी नीति को स्पष्ट किया है। वहीं दूसरी ओर यह आयोजन उत्तराखंड को योग, वेलनेस और आयुष के क्षेत्र में भी नई पहचान दिलाएगा। योग नीति लागू होने के बाद इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार ने  उत्तराखंड को योग की वैश्विक राजधानी बनाने के संकल्प को दोहराया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments