Latest news
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियमः डाॅ. धन सिंह रावत प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरणः डाॅ. धन सिंह रावत विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकताः सीएम रेड अलर्ट, अलर्ट मोड पर रहें अधिकारीः मुख्यमंत्री फर्जी प्रमाणपत्र मामले में चेयरमैन समेत 5 गिरफ्तार मुख्य चुनाव आयुक्त मामले को बेवजह दिया जा रहा तूलः सीएम धामी मुख्यमंत्री के आह्वान पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर 26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः मुख्यमंत्री धामी पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायीः मुख्यमंत्री राजस्व न्यायालयों के लंबित वादों पर डीएम सख्त, स्मार्ट मॉनिटरिंग से तय होगी जवाबदेही

[t4b-ticker]

Saturday, September 26, 2026
Homeउत्तराखण्डगैरसैंण विकासखंड में 13 प्रधान और दो क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने...

गैरसैंण विकासखंड में 13 प्रधान और दो क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए

चमोली। गैरसैंण ब्लॉक में 95 ग्राम पंचायतों में 13 प्रधान और 40 क्षेत्रपंचाय सदस्यों में से दो ग्राम सभाओं से क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। जबकि कुल 679 ग्राम पंचायत वार्डों में से 390 पर किसी भी सदस्य ने नामांकन नहीं करवाया।
गैरसैंण विकासखंड के ग्राम पंचायत भटग्वाली से जयवीर सिंह, मज्याणी मल्ली से लकिता नेगी, कुनीगाड़ मल्ली से आशादेवी,रामड़ा तल्ला से दिवान राम, रंगचैंड़ा से मनोज नेगी,कल्याणा तल्ला से सुमित्रा देवी,मटकोट से अनीता देवी, सिंटोली से रतन सिंह, नैल कुमोली से सबीना, सेरा से हुक्म सिंह, बंज्यांणी से सरला देवी, भेड़ियांणा से इंद्र सिंह, भंडारीखोड़ से बसंती फर्सवाण को प्रधान पद के लिए निर्विरोध चुना गया है।
जबकि क्षेत्र पंचायत के 40 वार्डों में से वार्ड फरकंडे से फरीदा बेगम और सारकोट से आरती देवी को ग्रामीणों ने निर्विरोध चुना है। जिला पंचायत में कोठा वार्ड से गौर सिंह के नामांकन वापस लेने से अब तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। ग्राम पंचायतों के कुल 679 वार्डों में से कुल 281 सदस्य निर्विरोध हैं, जबकि आठ वार्डों में चुनाव होने हैं। 390 ग्राम पंचायत के वार्डों में किसी ने भी नामांकन नहीं किया। विकासखंड से ग्राम सदस्य पद के तीन प्रधान पद के 12 व क्षेत्र पंचायत पद के दो सदस्यों द्वारा नामांकन वापस लिए गए। आरओ जे पी थपलियाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशन में ही ग्राम पंचायत वार्डों को वार्ड सदस्य मिल पाएंगे। बीडीओ पवन कंडारी ने कहा निर्वाचन की सभी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments