Latest news
विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिकाः मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से लिए एसआईआर पर सुझाव तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत मृतक एवं अपात्र के नाम से लिया राशन तो होगी कानूनी कार्रवाईः रेखा आर्य नेशन फर्स्ट’ की भावना और बड़े सपनों के साथ आगे बढ़े युवाः राज्यपाल राज्य मंत्रिमंडल ने बीसी खंडूड़ी और जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की मंत्री ने नौले-धारों के सुदृढ़ीकरण और संरक्षण पर ध्यान देने के अधिकारियों को दिए निर्देश राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक एमडीडीए उपाध्यक्ष का मैराथन निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

[t4b-ticker]

Friday, June 19, 2026
Homeउत्तराखण्ड“गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत पीएम, राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं सीएम को...

“गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत पीएम, राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं सीएम को सौंपा गया ज्ञापन

देहरादून। संपूर्ण भारत में संचालित “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत सोमवार को समस्त गौ भक्त संत समाज एवं भारत के सजग नागरिकों द्वारा लैंसडौन चौक से एक विशाल यात्रा निकाली गई, जो आगे बढ़ते हुए जिला अधिकारी ऑफिस पहुंची।
यह अभियान वेद लक्ष्मण गौ माता के प्रधान संरक्षण एवं नंदी बाबा की प्रेरणा से संचालित हो रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी को संबोधित ज्ञापन में मांग की गई कि संपूर्ण भारत में “अखिल वेद लक्षणा गौ माता” एवं समस्त देशी गोवंश की विधिवत सेवा, पूर्ण सुरक्षा एवं राष्ट्रीय सम्मान हेतु केंद्रीय कानून बनाया जाए तथा “गोपालन मंत्रालय” की स्थापना की जाए। साथ ही संपूर्ण भारतवर्ष में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में भारत के संविधान के अनुच्छेद 48 एवं 51ए(जी) की मूल भावना के अनुरूप अखिल भारतीय वेद लक्षण गोवंश को “राष्ट्र माता, राष्ट्र आराध्या” का संवैधानिक दर्जा प्रदान करने, केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय की स्थापना एवं एकीकृत केंद्रीय कानून निर्माण के लिए निवेदन किया गया।
राज्यपाल से अनुरोध किया गया कि राज्य में अखिल वेद लक्ष्मण गौ माता एवं समस्त देसी गोवंश की विधिवत सेवा, पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, इन्हें “राज्य माता” घोषित किया जाए तथा केंद्र सरकार को “राष्ट्र माता” के सम्मान हेतु अनुशंसा भेजी जाए। साथ ही गौ-आधारित अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग रखी गई। मुख्यमंत्री से राज्य में गोवंश के संरक्षण-संवर्धन एवं गौ वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु कठोर कानून बनाने की प्रार्थना की गई।
500 हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन शहर के नागरिकों द्वारा सौंपा गया। इस कार्यक्रम में लगभग 500 लोगों की उपस्थिति रही, जिसमें मातृशक्ति, साधु-संत, शहर के गणमान्य लोग एवं समस्त भक्तगण शामिल रहे। इस अभियान में मुख्य रूप से भूपी चौधरी, अमन सवेदिया, आशु अरोड़ा, राधा धोनी, वाशु कुणाल ग्रोवर विकास वर्मा सूरज चौधरी सिद्धांत बड़ौनी प्रियंका आनंद सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं संत समाज का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments