Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तराखण्डग्रामीण आजीविका मिशन के 13 मॉडल सीएलएफ की सीडीओ ने की समीक्षा

ग्रामीण आजीविका मिशन के 13 मॉडल सीएलएफ की सीडीओ ने की समीक्षा

देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित 13 मॉडल क्लस्टर लेवल फेडरेशन के पदाधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने हेतु पूर्व से सचालित आजीविका गतिविधियों तथा भविष्य में नवीन प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए एक्सप्रोजर विजिट/प्रशिक्षण कार्यक्रम/रेखीय विभागों के साथ केन्द्राभिसरण आदि सहयोग हेतु निर्देश दिए गए। नए प्रस्तावो के अन्तर्गत रायपुर विकास खण्ड के थानो क्षेत्र मे लोकल यातायात की समस्या के दृष्टिर्गत स्वय सहायता समूह द्वारा संचालित यातायात बिजनेस प्लान तैयार करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त महिलाओं द्वारा वर्तमान में कि जा रही आजीविका गतिविधि जैसे अचार/मुरब्बा/अगरबत्ती/जूट बैट एवं एल०ई०डी० लाईट निर्माण आदि को गुणवत्तापूर्वक बढाने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त के अतिरिक्त महिलाओं की बैठक हेतु भूमि चिन्हीकरण करते हुए भवन निर्माण के निर्देश दिए गए। उक्त बैठक में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला मिशन प्रबंधक सोनम गुप्ता, रिप परियोजना के जनपद स्तरीय अधिकारी तथा विभिन्न विकास खंडों से आए ब्लॉक मिशन प्रबंधक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments