Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तराखण्डग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की पीएमजीएसवाई की समीक्षा

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की पीएमजीएसवाई की समीक्षा

देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में यूआरआरडीए के अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत बरसात से बाधित सड़कों की समीक्षा बैठक की।
बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के कारण अवरुद्ध हुई सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर युद्धस्तर पर खोला जाए तथा क्षतिग्रस्त और बह चुके पुलों का शीघ्र पुनर्निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क कटान से निकलने वाले मलवे को चिन्हित डंपिंग जोन में ही डाला जाए ताकि किसानों की खेती को नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा कि अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाऐगी।
अधिकारियों ने बैठक में जानकारी दी कि इस बरसात से सबसे अधिक नुकसान जनपद उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हुआ है। प्रदेश में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सड़कों व पुलों का लगभग 415 करोड़ का आंकलन कर भारत सरकार को भेजा गया है। वर्तमान में प्रदेश में 90 सड़कें अवरुद्ध हैं जिन्हें खोलने के लिए 64 मशीनें कार्यरत हैं। बैठक में यूआरआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक रोहिला, मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments