Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डघंटाघर के समीप व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

घंटाघर के समीप व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

देहरादून। दून में घंटाघर के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। आसपास के लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि देहरादून में घंटाघर के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस को मौके पर भेजा गया. पुलिस ने सबसे पहले मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया। नगर कोतवाली प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त 42 साल के मनोज निवासी गैरसैंण चमोली के रूप में हुई है। मनोज देहरादून के माजरा में अपने भाई के साथ रहता था और यहां रहकर मजदूरी का काम करता था। मनोज की शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने मनोज के परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद वो लोग सीधे हॉस्पिटल पहुंचे. पुलिस के मुताबिक अभी तक मनोज की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments