Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डचम्पावत को प्रमुख पर्यटन एवं सांस्कृतिक केंद्र बनाने का संकल्प

चम्पावत को प्रमुख पर्यटन एवं सांस्कृतिक केंद्र बनाने का संकल्प

चंपावत। प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखण्ड सरकार ने चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 के भव्य समापन समारोह में प्रतिभाग कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद स्थापित किया। उन्होंने समूहों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि यह महोत्सव महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त मंच सिद्ध हो रहा है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि चम्पावत को प्रमुख पर्यटन एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करना राज्य सरकार का लक्ष्य है, जिससे स्थानीय युवाओं एवं महिलाओं को अधिकाधिक रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्थानीय उत्पादों, लोक संस्कृति और पारंपरिक कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक होते हैं।
सांस्कृतिक संध्या में भाव राग ताल नाट्य अकादमी, पिथौरागढ़ द्वारा प्रस्तुत हिल जात्रा की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कुमाऊँनी लोकसंस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की।
लोकप्रिय गायक कमलजीत ढकरियाल ने “घर छू मेरो उत्तराखंड मा” सहित कुमाऊँनी एवं नेपाली सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति देकर पूरे पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं शुभम तिलकधारी की मधुर प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। समारोह में पंजाबी सुपरस्टार जस्सी गिल एवं बब्बल राय ने अपने सुपरहिट गीतों से समां बाँध दिया। “पग बाँध गया घुँघरू”, “धीरे-धीरे मेरी जिंदगी में आना”, “दिल जिंदा टूटता” और “बापू जमींदार” जैसे लोकप्रिय गीतों पर हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने देर रात तक डांस किया। पूरा चम्पावत उत्साह और उमंग से सराबोर दिखाई दिया।इस अवसर पर श्री महाराज ने महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों के विजेताओं को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान मा नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णा नाथ गोस्वामी सहित जनप्रतिनिधि विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments