Latest news
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम ऋषिकेश में महिला आयोग का पांच दिवसीय महिला जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर शुरु सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी... मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की भाजपा परिवार ने धार्मिक अनुष्ठान एवं सेवा भाव कार्यक्रमों संग मनाया प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन संवाद ही हर समस्या के समाधान का सबसे प्रभावी माध्यमः राज्यपाल

[t4b-ticker]

Friday, August 7, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम यात्रा की तैयारियां तेज, विकासनगर में खुलेंगे पंजीकरण काउंटर

चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज, विकासनगर में खुलेंगे पंजीकरण काउंटर

देहरादून। 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर हरबर्टपुर में  जोरशोर से काम शुरू हो गया है। इस बार विकासनगर में भी चारधाम के यात्रियों के पंजीकरण के लिए काउंटर खोले जाएंगे। इन दिनों हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई नई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बस अड्डे पर धूप से बचाव के लिए जर्मन हैंगर लगाए जा रहे हैं। परिसर में दरियां और कूलर की व्यवस्था की जा रही है। पिछले साल पेयजल, बिजली और शौचालय की कमी की शिकायतों को देखते हुए इस बार 25-25 हजार लीटर की दो स्थाई पानी की टंकियां बनाई जा रही हैं। पर्याप्त संख्या में शौचालयों का भी निर्माण किया जा रहा है।बीते दिनों एडीएम वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा ने यात्रा की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के साथ बैठक की थी। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए थे। गढ़वाल कमिश्नर ने भी 27 अप्रैल तक सभी तैयारियां पूरी करने के आदेश जारी किए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments