Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम की टैक्सी यूनियनों संग महत्वपूर्ण...

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम की टैक्सी यूनियनों संग महत्वपूर्ण बैठक

रुद्रप्रयाग। आगामी चारधाम यात्रा को सफल, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन ने टैक्सी-मैक्सी यूनियन संचालकों, होटल यूनियन पदाधिकारियों तथा डंडी-कंडी संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
बैठक में जिलाधिकारी ने यात्रा संचालन के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और सभी यूनियन प्रतिनिधियों से सुझाव आमंत्रित किए। प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि जनपद में निजी वाहनों द्वारा अवैध रूप से किराये पर सवारी ढोने की प्रवृत्ति पर कठोर प्रवर्तन कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकृत वाहन संचालकों के हितों की रक्षा तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
बैठक के उपरांत उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत एवं एआरटीओ रुद्रप्रयाग खुशवंत सिंह चौहान ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में शीघ्र विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान यदि कोई निजी वाहन व्यावसायिक रूप से सवारी ढोते हुए पाया गया तो संबंधित धाराओं में चालान की कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज किया जाएगा। साथ ही वाहन स्वामियों से नियमानुसार जुर्माना एवं कर की वसूली भी की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा अवधि के दौरान सघन चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे यात्रा संचालन में अनुशासन, पारदर्शिता एवं सुरक्षा बनी रहे। बैठक में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत संजय कुमार सहित टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments