Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम यात्रा को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मुफ्त...

चारधाम यात्रा को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मुफ्त ट्रैश बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। उत्तराखंड सरकार, उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जानकी देवी एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त सहयोग से रविवार को देहरादून के कुठाल गेट पर चारधाम यात्रियों और पर्यटकों को मुफ्त पर्यावरण-अनुकूल कार ट्रैश बैग वितरित किए गए। यह पहल पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और यात्रा मार्गों को कचरा मुक्त रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप ने स्वयं यात्रियों को बैग वितरित किए और लोगों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान कचरा सड़कों, घाटियों और पहाड़ों पर न फैलाएं, तथा दिए गए ट्रैश बैग का इस्तेमाल कर अपने कचरे का जिम्मेदारी से निस्तारण करें।
आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने कहा चारधाम यात्रा आस्था के साथ-साथ जिम्मेदारी का भी विषय है। हर यात्री अगर अपने स्तर पर स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प ले, तो उत्तराखंड को साफ और सुरक्षित बनाना संभव है। कार्यक्रम में भाग ले रही संस्था जानकी देवी एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी की सचिव कविता चतुर्वेदी और ट्रस्ट से जुड़े अन्य युवाओं ने जानकारी दी कि इस अभियान के तहत लगभग 50,000 ट्रैश बैग्स तैयार किए गए हैं, जो राज्य में आने वाले यात्रियों को बिना किसी शुल्क के बांटे जाएंगे। ये बैग पर्यावरण के अनुकूल हैं और प्लास्टिक का उपयोग न करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments