Latest news
जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हरिद्वार कुंभ के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करेंः महाराज चारधाम यात्रा में अब तक 59.08 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शनः सतपाल महाराज तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त प्रमुख सचिव ने प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन के संबंध में ली बैठक नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मानः डीएम नरेंद्रनगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, 1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती, दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि यूनिवर्सिटी के मेस-कैफेटेरिया बंद करने के न... प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक

[t4b-ticker]

Friday, October 16, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम यात्रा में अब तक 59.08 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए...

चारधाम यात्रा में अब तक 59.08 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शनः सतपाल महाराज

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वर्तमान यात्राकाल में चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। हरिद्वार भ्रमण के दौरान उन्होंने बताया कि अब तक कुल 59,08,972 श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा सुचारू एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है और श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर व्यापक उत्साह बना हुआ है।
श्री महाराज ने बताया कि वर्तमान यात्राकाल में यमुनोत्री धाम में 8,26,965, गंगोत्री धाम में 9,29,664, केदारनाथ धाम में 17,29,170 तथा बदरीनाथ धाम में 20,32,477 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान सीजन की चारधाम यात्रा के लिए अब तक कुल 72,45,218 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments