Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डचिकित्सालय में पहुंचने वाले मरीजों को न हो कोई परेशानी

चिकित्सालय में पहुंचने वाले मरीजों को न हो कोई परेशानी

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग का औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागों में पहुंचकर मरीजों एवं चिकित्सकों से संवाद स्थापित किया तथा अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में संचालित ऐसे प्राइवेट अस्पतालों की सूची उपलब्ध कराई जाय, जहां सर्जरी एवं सिजेरियन ऑपरेशन किए जाते हैं। उन्होंने सीएमओ को यह भी निर्देश दिये कि इन अस्पतालों का नियमित निरीक्षण किया जाय, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने अस्पताल में दवाइयों के भंडारण की स्थिति, एक्सपायर्ड दवाओं के निस्तारण की प्रक्रिया एवं संबंधित रजिस्ट्रेशन की जानकारी ली। उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडरों की उपलब्धता, रिफ्यूलिंग व्यवस्था तथा एमजीपीएस की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया। ऑपरेशन थिएटर में बेड की स्थिति, वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम एवं डिस्पोजल प्रक्रिया का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने पैथोलॉजी विभाग में जाकर जांच-परीक्षण की व्यवस्था देखी और वहां मौजूद मरीजों से उनकी समस्याओं व सुझावों के संबंध में बातचीत की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में चिकित्सकों के कुछ पद रिक्त हैं, जिन्हें शीघ्र भरने के लिये शासन से अनुरोध किया जाएगा। साथ ही उन्होंने अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन अब तक संचालित न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि संबंधित कॉन्ट्रैक्टर के साथ अनुबंध न किये जाने और इस प्रकरण को शासन के संज्ञान में लाया जाएगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि मरीजों की सुविधा, स्वच्छता और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न आने पाए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments